Wednesday, February 27, 2019

Witness the cultural and mystical exploration of the Kumbh Mela as HISTORY TV18 airs “WEST MEETS EAST” this March



Shahzad ahmed / new delhi
The documentary tracks the journey of Actor Dominic & his childhood friend Sir James Mallinson on a pilgrimage to northern India for Maha Kumbh Mela.
 Did you know ‘Kumbh' actually means nectar. Legend has it that in order to restore peace, Lord Brahma advised all the Gods to churn out the nectar of immortality and that this nectar is said to be accessible during the Kumbh Mela. Join actor Dominic West in his visit to the Kumbh to bathe in the River Ganges with his school friend Dr. Jim Mallinson and 30 million other pilgrims this March on HISTORY TV18 Friday 8 PM.
Kumbh Mela has been an inspiration and spiritual journey not just for the Indians but for many westerners as well. The documentary “WEST MEETS EAST” tracks the journey of Mallinson and West as they travel to northern India where the festival takes place.It affords some special access and insight into what has grown to become the largest gathering of humans worldwide. Dr Mallinson takes his old friend to live with his own sect of Sadhus and Dominic is granted permission to take part in a unique event, James’ ordination as a ‘Mahant’, a cross between an abbot and a brigadier - the first time a westerner has received this honor in this ancient order of master yogis. The position is permanent and requires James to attend every Mela to give a feast.Watch how this unique filma spiritual journey that changes both men as they immerse themselves in the vast crowds and see the power of mass devotion up close on  HISTORY TV18’s ‘West Meets East’ premiering on 1stMarch 8 PM.

Tuesday, February 26, 2019

माइ होम इंडिया के कार्यक्रम में बोले उपराष्ट्रपति ,संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन प्लान बनाना चाहिए : उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू




शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली
उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ कोई एक्शन प्लान बनाना चाहिए कि आतंकवाद को कैसे खत्म किया जा सके और दुनिया में शांति की स्थापना की जा सके। विज्ञान भवन में माइ होम इंडिया के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। दुनिया को आगे बढ़ने के लिए शांति चाहिए, इसके बिना प्रगति नहीं हो सकती है। नार्थ ईस्ट के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को समर्थन दे रहे हैं, उनको बाज आना चाहिए। हम अपने पड़ोसी तो नहीं बदल सकते लेकिन उनका दिमाग बदलने की जरूरत है।
माइ होम इंडिया के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू ने कहा कि देश की अखंडता के लिए ये माइ होम इंडिया जैसे संगठनों की जरूरत देश को है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुशमन है।
विज्ञान भवन में माय होम इंडिया के 13 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सचिव और माइ होम इंडिया के संरक्षक सुनील देवधर ने कहा कि जब उत्तर पूर्व के लोगों को देश में परेशानी नहीं होगी, तभी देश की अखंडता बेहतर होगी। संगठन ने अपने 13 साल के सफर में उत्तर भारत के 2500 बच्चों को अपने परिवार से मिलाया है। साथ ही देश में विभिन्न हिस्सों में उत्तर पूर्व के लोगों को आने वाली परेशानियों को ये संगठन हल कर रहा है। गैर सरकारी संगठन लोगों के बीच में जाकर काम करती है और लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हैं।
13 साल पहले जब एक छोटी सी टीम के साथ उन्होंने ये संगठन शुरू किया तब उन्हें नहीं पता था कि ये इतना बेहतर काम करेगा। लेकिन आज इस संगठन के 65  शहरों में 1500 से ज्यादा वालियंटर काम कर रहे हैं। संगठन ने फिलहाल हेल्पलाइन के जरिए उत्तर पूर्व के रहने वालों को न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं, बल्कि जो बच्चे अपने मां बाप से बिछड़ गए हैं। उन्हें मिलवाने का काम भी हम कर रहे हैं। अभी तक हमारे इस संगठन ने 20 हज़ार उत्तर पूर्व के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की है। कार्यक्रम में अथिति के तौर पर शामिल स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व के हिस्सों में पैदा होने वाले फल और सब्जियों को देश और दुनिया के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने के लिए हमने गुवाहाटी से कार्गो फ्लाइट्स शुरू की थी। जोकि काफी सफल हुई हैं। जो फल यहां पैदा हो रहे हैं, उनकी मांग दुबई और सिंगापुर, हांगकांग में बहुत ज्य़ादा है। आगे भी वो नार्थ ईस्ट के उत्पादों को देश और दुनिया में भेजने के लिए नई फ्लाइट्स चलाने की योजना बना रहे हैं।

अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने मनाया 25वें साल का जश्न



शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली

 भारत के एफएमसीजी में अग्रणी तथा सबसे तेज़ी से विकसित होती कंपनियों में से एक अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने 25 कामयाब सालों की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। आगामी विस्तार योजनाओं एवं नई रणनीतियों के ऐलान तथा आगामी निवेश योजनाओं पर चर्चा करने के लिए अनमोल नें प्रेस क्लब आॅफ इण्डिया, 1 रेज़िना रोड, दिल्ली में एक प्रेस मीट का आयोजन किया। पैनल में शामिल दिग्गजों जैसे रजनीश शर्मा, जीएम सेल्स एण्ड मार्केटिंग, अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने इस मौके पर अपने अनुभवों तथा कंपनियों की उपलब्धियों को साझा किया।
देश का चैथा सबसे बड़ा बिस्कुट ब्राण्ड उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्रों में फैला है। अपनी 25 सालों की यात्रा में अनमोल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। किंतु आखिरकार कंपनी ने यह सफलता हासिल कर ली है। श्री गोबिंद राम चैधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘हम हमेशा से अनमोल को उपभोक्ता उन्मुख ब्राण्ड के रूप में विकसित करना चाहते थे और कंपनी से जुड़े सभी हितधारकों के बीच अपनी सशक्त साख बनाना चाहते थे।’’अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के कारोबार की सफलता सिर्फ आंकड़ों तक ही सीमित नहीं है। बंगाल आधारित यह फर्म देश के विभिन्न राज्यों में तेज़ी से विस्तार कर रही है और अब अन्तर्राष्ट्रीय विस्तार के चलते आज यह बेकरी कैटेगरी में न केवल राष्ट्रीय बल्कि विश्वस्तरीय खिलाड़ी बन चुकी है।25 सालों की यह कामयाब यात्रा कड़ी मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण और अच्छे मूल्यों का ही परिणाम है। टीम अनमोल के लिए यह रजत जयंती एक नई यात्रा की शुरूआत है। यह एक प्रेरणा है जो हमें नए लक्ष्यों को हासिल करने, नए क्षेत्रों में विस्तार करने तथा लाखों लोगों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Monday, February 25, 2019

एस्कॉर्ट्स कुबोता इंडिया ने फरीदाबाद में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए आधारशिला रखी



शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली
एस्कॉर्ट्स लि. और कुबोता कॉर्पोरेशन ने फरीदाबाद में एस्कॉर्ट्स की ज़मीन पर एस्कॉर्ट्स कुबोता इंडिया प्रा. लि. के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। दिनांक 22 फरवरी को इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम में दोनों कंपनियों की मैनेजमेंट टीमें उपस्थित रहीं।
एस्कॉर्ट्स कुबोता इंडिया का यह प्लांट आधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टरों का निर्माण करेगा और भारत एवं विदेशी बाज़ारों में बिक्री करेगा। इस नए प्लांट में रु. 300 करोड़ का शुरुआती निवेश किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में प्लांट की क्षमता 50,000 ट्रैक्टरों की होगी। लगभग 7 एकड़ क्षेत्रफल में फैली यह नई इकाई जून 2020 तक संचालन शुरु कर देगी।
यह नवगठित कंपनी, कुबोता की अग्रणी जापानी तकनीक और एस्कॉर्ट्स की भारतीय उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करते हुए ट्रैक्टर निर्माण करेगी और पूरे विश्व में शीर्ष स्थान हासिल करेगी। कुबोता और एस्कॉर्ट्स के बीच क्रमशः 60:40 अनुपात वाला यह मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर दोनों भागादीरों के लिए घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में फायदेमंद होगा।
इस ज्वाइंट वेंचर हेतु समझौते पर एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा और कुबोता कॉर्पोरेशन, जापान के प्रेसिडेंट एवं रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर मासातोषी किमाता ने दिसंबर 2018 में हस्ताक्षर किये थे। 

Monday, February 18, 2019

मुस्कान सेठीः तेज़ी से लोकप्रियताहासिल करती अभिनेत्री कई आगामीप्रोजेक्ट्स के लिए तैयार!


शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली
 बहुमुखी अभिनेत्री मुस्कान सेठी, जिन्होंने 2017 मेंतेलुगु ब्लाॅकबस्टर फिल्म पैसा वसूल के साथ अपने करियर की शुरूआत की, उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योगमें अपने सपनों को साकार करने के लिए कोई कसरबाकी नहीं छोड़ी है वे बाॅलीवुड और पंजाबी उद्योग मेंआगामी बड़ीपरियोजनाओं के साथ लगातार आगे बढ़ रही हैइसी साल वे कुछ बड़ी रिलीज़ेज़ के लिए तैयार हैंजैसे अभिनेता राहुलराॅय की वापसी के साथ बाॅलीवुड प्रोजेक्ट सायोनी तथा संजय मिश्रा और जाॅनी लिवर केसाथ क्या मस्ती धूम इसके अलावा पंजाबीअभिनेताओं जैसे रणजीत बावा, जस्सी गिल और निंज़ाके साथ हाई एंड यारिया और तेलुगु प्रोजेक्ट राधाकृष्णा।
नई दिल्ली में पलीबढ़ी मुस्कान बचपन से हीसांस्कृतिक गतिविधियों जैसे गायन, चित्रकारी,नृत्य,मोनोलाॅग आदि में बेहद सक्रिय एवं रचनात्मकरही हैं उन्होंने वसंतकुंज के जीडी गोयंका स्कूल सेअपनी स्कूली शिक्षा पूरी की तथा र्हाइ स्कूल सेग्रेजुएशन करने के बाद प्राटइन्सटीट्यूट  न्यूयाॅर्क सेइंटीरियर डिज़ाइन में डिप्लोमा किया।
एक माॅडल और अभिनेत्री होने के साथ मुस्कान कईब्राण्ड्स के काॅमर्शियल विज्ञापनों में भी नज़र आई हैंजैस ेसैमसंग, पैनासोनिक आदि। फिल्म पैसा वसूल में तेलुगु स्टार नंदामुरी बालाकृष्णन के साथ अपने डेब्यूरोल में उन्होंने शानदार लोकप्रियता हासिल की, जो साल2017 की ब्लाॅकबस्टर हिट साबित हुई।

.

टोटल धमाल’ के कलाकारों ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन"


शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के पंचतारा ली-मेरिडियन होटल में सोमवार को आयोजित फिल्म ‘टोटल धमाल’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने जमकर धमाल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के प्रमुख कलाकारों में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख के साथ निर्देशक इंद्र कुमार भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और अपनी-अपनी भूमिकाओं के बारे में बात की। बता दें कि ‘टोटल धमाल’ एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है और ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी किस्त है।
फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अजय देवगन ने कहा, ‘हम सभी फिल्म में पागल लोगों की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया और कई दृश्यों की शूटिंग के दौरान तो मैं खुद हंसी नहीं रोक सका।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों को हंसाना बहुत कठिन है। आप एक चुटकुले पर दो बार नहीं हंस सकते। लेकिन, हमारी टीम ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी सराहना करेंगे।’वहीं, माधुरी दीक्षित ने बताया कि, ‘मैं फिल्म में एक मराठी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जिसने एक गुजराती लड़के (अनिल कपूर) से शादी की और दोनों फिल्म में पैसे के पीछे भाग रहे हैं। मुझे डायरेक्अर इंद्र कुमार के अलावा अपने सभी सह-कलाकारों के साथ फिर से काम करने का बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ।’आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सारी कॉमेडी सामग्री अपलोड की जा रही है। फिल्म की सामग्री की विशिष्टता के बारे में पूछने पर निर्देशक इंद्र कुमार ने कहा, ‘हमें फिल्म की पटकथा पर काम करने में एक वर्ष का समय लगा। फिल्म केवल एक सामान्य कॉमेडी नहीं है, यह एक साहसिक-एक्शन कॉमेडी है। कॉमेडी आग, पानी, जंगल और प्रकृति के बीच में फिल्म की विशिष्टता में जोड़ा जाता है।’

Thursday, February 14, 2019

इंडोफिल्स ने विष्व में अग्रणी रीजंस के साथ ज्वाईंट वेंचर किया यह ज्वाईंट वेंचर भारत में पीवीसी और सीपीवीसी सेक्टरों को एडिटिव्स की सप्लाई में मदद करेगा


शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली
मोदी इंटरप्राईज़ेस ग्रुप कंपनी एवं फसल सुरक्षा और स्पेषियल्टी केमिकल्स में 2500 करोड़ की कंपनी, इंडोफिल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने गुरुवार को दुनिया की अग्रणी पॉलिमर एडिटिव्स
निर्माता कंपनी एवं इटली स्थित, रीजंस के साथ संयुक्त उपक्रम की घोशणा की। इस कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड ग्रुप टर्नओवर 230 मिलियन यूरो का है। नया उपक्रम, इंडो-रीजंस पॉलिमर एडिटिव्स प्राइवेट लिमिटेड अंकलेष्वर में अपनी यूनिट से ग्रीन स्टेब्लाईज़र श्रृंखला निर्मित करके भेजेगा। यह उपक्रम 1 अप्रैल, 2019 से यूरोप में रीजंस यूनिट्स से अत्याधुनिक स्पेषियल्टी एडिटिव्स भी पेष करेगा। यह उपक्रम 2019 में दाहेज़ में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेषन की स्पेषल इकॉनॉमिक ज़ोन में अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी वाले प्लांट का निर्माण भी करेगा, जहां से भारतीय पॉलिमर प्रोसेसिंग उद्योग को ग्रीन पॉलिमर एडिटिव्स की आपूर्ति की जाएगी।
यह घोशणा भी की गई कि यह संयुक्त उपक्रम ठाणे और दिल्ली में स्थित अपने क्षेत्रीय एप्लीकेषन लैबोरेटरी से टेक्निकल सपोर्ट एवं सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें रीजंस की वर्तमान इकाईयां सहयोग करेंगी। इंडोफिल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर तथा मोदी इंटरप्राईजेस के चेयरमैन, श्री के के
मोदी ने कहा, ‘‘हम रीजंस के साथ इस साझेदारी के लिए बहुत उत्साहित हैं। दोनों कंपनियों की पूरक षक्तियां हैं, जिनका उपयोग कर पीवीसी एवं सीपीवीसी पॉलिमर्स में उपयोग में आने वाले सतत समाधान एवं
उत्पाद विकसित किए जा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हम अपनी विषेशज्ञता और प्रतिभा को मिलाकर इस संयुक्त उपक्रम की पूरी सामर्थ्य का उपयोग कर सकेंगे।’’ रीजंस के चेयरमैन, डॉ. एटोरे नन्नी ने कहा,‘‘इंडोफिल और रीजंस अद्वितीय एस्सेट, गहरी टेक्निकल विषेशज्ञता तथा समाधानों को पहचानने, स्केल करने और कस्टमाईज़ करने की सामर्थ्य पेष करेंगे। हम हीट स्टेब्लाईजर्स बाजार में किफायती और सतत समाधान पेष करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’’ पीवीसी और सीपीवीसी मात्रा की दृश्टि से भारत में बड़े थर्मोप्लास्टिक पॉलिमर हैं। इसके प्रमुख उपयोगों में पाईप और फिटिंग (गर्म व ठंडी), वायर और केबल, सेलुलर और विंडो प्रोफाईल, मेडिकल कंपाउंड तथा
कैलेंडरिंग षीट एप्लीकेषंस हैं। जहां औद्योगिकीकरण द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं तीव्र षहरीकरण पर बल तथा कृशि सेक्टर में तीव्र वृद्धि से पीवीसी की मांग बढ़ी है, वहीं इसका उत्पादन इस अनुपात में कम है। फिक्की की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारत में वर्तमान में लगभग 73 प्रतिषत पीवीसी का उपयोग पाईप एवं फिटिंग उद्योगों द्वारा किया जाता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में केवल 27 प्रतिषत का उपयोग होता है। 

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...