Wednesday, July 18, 2018

यमाहा फैसिनो मिस दिवा 2018 की विजेता मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजेता को 10 लाख रुपए मूल्य के पुरस्कार मिलने की भी संभावना है


 शहज़ाद अहमद - नई दिल्ली
यमाहा फैसिनो मिस दिवा 2018 को दिल्ली में छठे ऑडिशन के दौरान जोरदार रेसपांस मिला। इस प्रतियोगिता के तहत सौंदर्य और बुद्धिमत्ता के मेल के साथ असाधारण खूबसूरती वाली महिलाओं की तलाश की जाती है। इस प्रतिष्ठा वाली प्रतियोगिता की भूमिका सौंदर्य और फैशन की परिभाषा तय करने में रही है और हर साल नई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। मेनटॉर के रूप में लारा दत्ता के साथ यह तलाश एक ऐसी युवती की है जो सौंदर्य और उससे आगे की चीजों को मूर्त रूप दे सके तथा जिसमें दुनिया जीतने की इच्छा हो।
इसके लिए बहुप्रतीक्षित ऑडिशन 21 जुलाई 2018 को रोसेट होटल्स एंड रेसॉर्ट्स, दिल्ली  में होंगे। इसमें निर्णायकों का एक सम्मानित पैनल होगा जो उद्योग के होंगे और ऑडिशंस के भिन्न दौर के जरिए प्रतियोगियों का चुनाव करते हुए सर्वश्रेष्ठ में सबसे अच्छे की तलाश करेंगे। थीम को भिन्न प्राचलों पर डिजाइन किया जाएगा और इन्हीं के आधार पर चुनाव किया जाएगा। इनमें रैम्प वॉक, परफेक्ट बॉडी, संचार कौशल आदि शामिल हैं।
सेंट्रल द्वारा स्टाइल किए दि यमाहा फैसिनो मिस दिवा 2018 द्वारा देश भर के उम्मीदवारों में से चुनाव किया जाएगा और इनमें से कोई एक आखिरकार मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। देश भर में 10 शहरों में ऑडिशन किए गए हैं। इनमें लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल है। समापन मुंबई में होगा। इसके बाद चार शहरों का दौरा होगा। इसे इस साल पहली बार शुरू किया गया है। इस दौरान चार शहरों – गोवा, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में शाम के समय उप-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।     

No comments:

Post a Comment

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...