Friday, August 31, 2018

फ़िल्म समीक्षा ( स्त्री)


शहज़ाद अहमद - नई दिल्ली
राज कुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ 31 अगस्त 2018 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अमर कौशल के निर्देशन में बनी स्त्री हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां के पुरूष अक्सर रहस्यमयी तरीके से लापता होते रहते हैं। ऐसी अफवाह है कि एक ‘स्त्री’ है जो गांव के मर्दों को गायब कर रही है। ‘स्त्री’ गांव के पुरूष वर्ग से क्या चाहती है फिल्म में इसी रहस्य को दिखाया गया है। फिल्म समीक्षकों ने ‘स्त्री’ को पांच से तीन स्टार दिए हैं।
कैरेक्टर्स की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म में टेलर(दर्जी) का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म में उनकी मुलाकात एक लड़की से होती है। लड़का लड़की को देखते ही पसंद करने लगता है। लेकिन वह लड़की उस लड़के से केवल एक खास समय पर ही मिलने आती है। इस बात का आभास लड़के के दोस्तों को हो जाता है कि एक खास समय और खास दिन में ही यह लड़की मिलने आती है। फिल्म में श्रद्धा कपूर इस रहस्यमयी महिला का किरदार निभा रही हैं। हालांकि लड़के के दोस्त उसे समझाते हैं कि वह लड़की भूत है। फिल्म में लड़का रहस्यमयी गर्लफ्रेंड से कैसे डील करता है, किस तरह की स्थितियों का सामना करता है? यह जानना चाहते हैं तो सिनेमाघरों का रूख करना पड़ेगा।
फिल्म में ऐसे कई मौके आते हैं जब आपको डर लगता है और कभी-कभी आपको राजकुमार राव का कॉमिक अंदाज हंसने के लिए मजबूर कर देता है। दरअसल फिल्म में ‘स्त्री’ पुरूषों को गायब करती है इसलिए गांव के सभी पुरूष महिलाओं की ड्रेस पहनकर घूमने लगते हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

स्त्री' की मजबूत कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती है। फिल्म को देखकर यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है कि किसी नए डायरेक्टर की यह पहली फिल्म है। वहीं 'स्त्री' में सुमित अरोड़ा के लिखे 'फर्स्ट टाइम देखा तुझे लव हो गया, सेकेंड टाइम में सब हो गया' जैसे शानदार डायलॉग्स भी आपको हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं।

'स्त्री' में जहां बेहतरीन हॉरर कॉमेडी और शानदार डायलॉग्स का मसाला है वहीं इसका संंगीत भी सिनेमा हॉल में आपके मनोरंजन को बरकरार रखने में पूरा साथ देता है। फिल्म में सचिन-जिगर के संगीत में पिरोए गए 'कमरिया', 'मिलेगी मिलेगी' और 'आओ कभी हवेली' जैसे बेहतरीन गाने भी 'स्त्री' की रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं।
बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म का काफी दमदार है जो सिनेमा हॉल की सीट पर बैठे आपके अंदर एक पल के लिए डर पैदा कर देता है। कुल मिलाकर अगर एक अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह फिल्म आपके लिए पैसा वसूल हो सकती है।





डायरेक्टर: अमर कौशिक

स्टार कास्ट: राजकुमार राव ,श्रद्धा कपूर,
 अपारशक्ति खुराना ,पंकज त्रिपाठी ,अभिषेक बनर्जी


रेटिंग:  3.0/ 5 स्टार





No comments:

Post a Comment

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...