Monday, September 17, 2018

दोराहा, लुधियाना स्थित हेवेनली पैलेस बुजुर्गों के लिए सम्मानित जीवन की पेशकश करता है



 शहज़ाद अहमद - नई दिल्ली

लगातार जटिल और आधुनिक होती दुनिया का नतीजा यह है कि परंपरागत पारिवारिक संरचना और मूल्य खत्म होते जा रहे हैं। बुजुर्गों की उपेक्षा आज पहले के मुकाबले ज्यादा है जबकि इनलोगों ने अपने परिवार और समाज के लिए अच्छा-खासा योगदान किया है। अब इन्हें बड़े आराम से नजरअंदाज किया जाता है। ऐसे लोगों के लिए दोराहा, लुधियाना में हेवेनली पैलेस है जो ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट (डीबीसीटी) की एक इकाई है। डीबीसीटी एक लोकोपकारी संगठन है जो दो दशक से ज्यादा समय से सफलतापूर्वक चल रहा है। ट्रस्ट का मिशन अपने भिन्न मिशन के जरिए मानवता की सेवा करना है। जरूरतमंद के भोजन के लिए डीबीसीटी ब्रम्हभोग का आयोजन करता है जबकि कर्मा हेल्थ सर्विसेज के जरिए स्वास्थ्य से संबंधित देखभाल मुहैया कराता है। युवाओं को शिक्षित करता है और उन्हें प्रशिक्षण देता है ताकि रोजगार के लिए आवश्यक योग्यता का विकास किया जा सके और आजीविका कार्यक्रम मार्गदर्शन के जरिए महिला सशक्तिकरण किया जा सके। निराश्रित बच्चों की देखभाल के लिए हेवेनली एंजल्स एक अनाथालय है।
     
डीबीसीटी के संस्थापक श्री अनिल के मोंगा एक अनिवासी भारतीय लोकोपकारी है और हेवेनली प्लेस का विकास करके उन्होंने शेयरिंग और केयरिंग की अपनी अवधारणा लागू की है। यह बुजुर्गों की सुविधा के लिए अपने किस्म की अनूठी इकाई है। इसका निर्माण 14 एकड़ में किया गया है और यह लगातार बहने वाले एक नहर के किनारे है इससे यहां भरपूर हरियाली रहती है। बुजुर्गों के लिए यहां पांच सितारा सुविधाएं हैं ताकि वे अपने जीवन का मुश्किल समय आराम से और शांति में गुजार सकें। हेवेनली पैलेस साल में 0 से ज्यादा समारोह का आयोजन करता है और यह यहां रहने वाले लोगों के लिए होता है। इनमें जन्मदिन, शादी की सालगिरह, संगीत संध्या, ध्यान, और त्यौहार आदि शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह जीवन के अंतिम दिनों में एक अच्छी जगह है जहां का माहौल आराम के साथ शांति सद्भाव और सुकून देता है।
हेवेनली पैलेस के परिसर में 24/7 सुरक्षा तथा सीसीटीवी की निगरानी है। यहां अच्छे फर्निश्ड और आरामदेह कमरे, मनोरंजन की जगह और अपने किस्म का अनूठा “वाइब्रेशंस ऑडिटोरियम” है जिसमें 500 लोगों के बैठने की जगह है। यहां आप फिल्में, नाटक आदि देख सकते हैं लोगों को बुलाकर उनके भाषण, व्याख्यान, विचार सुन सकते हैं या संगीत संध्या का आयोजन कर सकते हैं। आवश्यक सुविधाओं और उपकरणों से युक्त एक रसोई है जहां से भाप से पका खाना तैयार किया जाता है। यहां रहने वालों के लिए एयर कंडीशन डाइनिंग हॉल है जिसमें 600 लोग एक साथ खाना खा सकते हैं। यहां साफ-सुथरे माहौल में, हाईजेनिक स्थितियों में तैयार किया गया स्वादिष्ट खाना परोसा जाता है जो उम्र के अनुकूल होता है। डीबीसीटी अपने जरूरत की सब्जी खुद उगाता है और कीटनाशकों से मुक्त खाद्यपदार्थों के लिए यह अपनी डेरी भी चलाता है। हेवेनली पैलेस में 320 सिंगल कमरे और सुइट है। ये एलीवेटर्स, सीढ़ियों और रैम्प से जुड़े हुए हैं। यहां रहने वाले लोगों को घूमने के लिए डीलक्स बसें हैं। कैम्पस में डॉक्टर हैं जो स्वास्थ्य की नियमित जांच करते हैं, फिजियोथेरापी सेंटर भी है, योग और जिम की सुविधा है। इसके अलावा पुस्तकालय मीडिया सेंटर आदि भी है।

No comments:

Post a Comment

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...