Thursday, February 7, 2019

सागर रत्ना ने अपनी पहुंच का विस्तार किया, सेक्टर-104, नोएडा में नया आउटलेट खोला



शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली

32 साल पहले जयराम बानन ने डिफेंस कॉलोनी मार्केट, नई दिल्ली में अपने पहले दक्षिण भारतीय शाकाहारी रेस्त्रां – सागर रत्ना से एक मामूली शुरुआत की थी। आज, एक निर्विवाद डोसा किंग के रूप में उनका कद काफी ऊंचा है। देश भर के 12 राज्यों के अब इसके 90 आउटलेट हैं।
सागर रत्ना ने अब अपना विस्तार नोएडा में किया है और सेक्टर 104 स्थित स्टार्लिंग मॉल में अपना नया आउटलेट खोला है। सेक्टर 104 तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और आस-पास में प्रीमियम आवासीय सोसाइटी तथा कॉरपोरेट कार्यालय हैं। नयास्टोर सीओसीओ मॉडल वाला है जहां 88 कवर हैं और इसे बढ़ाकर 100 किया जा सकता है। नया खुला सागर रत्ना देखने में नया और आधुनिक तथा समकालीन हैं।

इसकी दीवारें खूब खूबसूरती से रंगी हैं और इन्हें कलाकृतियों व अन्य आकृतियों से सजाया गया है। यह रेस्त्रां किट्टी पार्टियों के लिए भी आदर्श है। खाने के शौकीनों के लिए सागर रत्ना कई तरह के शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजन सबसे हाईजेनिक स्थितियों में परोसता है। इनमें कई तरह के डोसा, वड़ा, उत्थपम आदि शामिल हैं। इन्हें शुद्ध घी और तेल में पकाया जाता है। इसकी चटनी, सांभर और रसम में सही मात्रा सारी चीजें होती हैं ताकि हर किसी को पसंद आए। सागर रत्ना थाली मुंह में पानी लाने वाला कौम्बो है जिसमें भिन्न किस्म की सब्जियां होती हैं और इसे अचार, मीठे दही तथा करारे पापड़ के साथ परोसा जाता है। सागर रत्ना की विशेषता असली दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजन है। फिल्टर कॉली की अनूठी अलग खुश्बू इसकी एक और विशेषता है। यह ऐसा लगता है जैसे दक्षिण भारत के घरों में या फिर दक्षिण भारतीय लोगों के घर में आमतौर पर आता है। यही नहीं, इसे स्टेनलेस स्टील के डबरा में परोसा जाता है जो इसे और असली बनाता है। वास्तविक फ्लेवर के साथ।  असली दक्षिण भारतीय भोजन परोसने के साथ सागर रत्ना मुंह में पानी लाने वाले उत्तर भारतीय और चाइनिज डिश भी परोसे जाते हैं। इस समय यहां सर्दियों कास्पेशल मेन्यू चल रहा है और इसमें सरसों का साग तथा मक्के की रोटी, गाजर का हलवा और गर्म बादाम दूध शामिल है।

No comments:

Post a Comment

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...