Tuesday, September 18, 2018

रामलीला मैदान में अमित शाह करेंगे पूर्वांचलवासियों को सम्बोधित


शहज़ाद अहमद - नई दिल्ली
 भारतीय जनता पूर्वांचल मोर्चा की तरफ से 23 सितम्बर  को रामलीला मैदान में "पूर्वांचल महाकुम्भ" का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महाकुम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीअमित शाह जी उपस्थित रहेंगे।  इस महारैली को स्वयं श्री अमित शाह जी सम्बोधित करेंगे।  इस ऐतिहासिक महाकुम्भ  में भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार तिवारी,  मिनाक्षी लेखी ,  रमेश बिधुरी,  डॉ. उदित राज,  डॉ. हर्ष वर्धन , महेश गिरी, परवेश साहिब तथा अन्य नेतागण भी उपस्थित रहेंगे|
इस मौके पर प्रदेश तथा भारतीय जनता पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह तथा उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया संजय सिन्हा एवं  सभी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी।  इस महाकुम्भ का उद्देश्य पूर्वांचल के लोगों का शक्ति प्रदर्शन हैं। इसमहारैली में माननीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी पूर्वांचल के लोगों के अधिकार के लिए अपनी बाते रखेंगे। क्यूंकि वर्त्तमान समय राजधानी में एक बहुत बड़ी आबादी पूर्वांचल के लोगों की हैं। लेकिन इतनी बड़ी आबादी (बहुमत) होने के बावजूद भी देश कीराजधानी में पूर्वांचल के लोगों को बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।
इस महाकुम्भ से पूर्वांचलवासियों को यह पूर्ण विश्वास है की लोगों को उनका अधिकार जरूर मिलेगा |
भारतीय जनता पूर्वांचल मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया संजय सिन्हा ने बताया कि, “ यह महाकुम्भ हमारे अस्तित्व की लड़ाई है और हमारा शक्ति भी प्रदर्शन हैं। जिसके माध्यम से हम पूर्वांचल के लोगों को उनका हक़, अधिकार, सम्मान तथा वेसारी चीजे दिलाना चाहतें जिसका वें हक़दार है |


No comments:

Post a Comment

पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख्यालमिलेगी बेहतर डील

भारत में पिछले कुछ सालों में नई कार खरीदने में गिरावट दर्ज गई है, जबकि पुरानी कार खरीदने का चलन बढ़ा है। पुरानी कार खरीदारी के लिए अब आसा...